Showing posts with label Poetry: Hindi. Show all posts
Showing posts with label Poetry: Hindi. Show all posts

Monday, July 25

प्रकृति के रंग


गुज़रती सर्द हवाओं की सरसराहट
गरजते बादलों की गड़गड़ाहट 
बारिश से होती मौसम की हलचल  
नदियों में गुज़रते पानी की कल कल 
पेड़ों पर बैठी चिड़ियों की चहचहाहट 
प्रकृति के रंगों में डूबी हर आहट 


ख़ूबसूरत फूलों से सजे बागान 
फसल से हरे भरे खेत खलिहान 
समंदर की लहरों का सुरीला शोर 
चांदनी रातों में तारों की शीतल डोर 
पत्तों पर पड़ी ओंस की बूंदों की आन  
प्रकृति के रंगों में डूबी मनुष्य ही शान 



पर्वतों की ऊंची बर्फ़ीली चोटियाँ 
झाड़ियों से आती झींगुरों की सीटियां 
बोल उठता है प्रकृति का हर रूप 
प्रकृति में ढलता मानव का स्वरुप 
लहकती डगर से गुज़री पेड़ों की डालियाँ 
प्रकृति के रंगों से सराबोर खूबसूरत गलियां 



Saturday, January 12

सैनिक और राजनेता


भारतीय सैनिक                                  भारतीय राजनेता 


सर कटा सकते हैं लेकिन                                             सर काट सकते हैं लेकिन
सर झुका सकते नहीं                                                  सर झुका सकते नहीं 

मातृभूमि की सरहद,                                                  माता पर दाव लगा, 
धरोहर की रक्षा करना                                                भूमि की भिक्षा मांगना 
परम कर्तव्य है इनका                                                 यही एक मात्र ध्येय है इनका 

सरहद पर हो खतरा तो                                               कैसी सरहद, कैसा देश 
कैसी जान, कैसा खानदान                                           फ़िक्र है सिर्फ सत्ता की इन्हें,
गंवाने से सब ये चूकते नहीं                                          जिसका त्याग ये करते नहीं    

भूख हड़ताल कर सकते हैं लेकिन                                  अत्याचार कर सकते हैं लेकिन 
अत्याचार सह सकते नहीं                                            धान्य दे सकते नहीं  

जनता के रक्षक हैं लेकिन                                             जनता के भक्षक हैं लेकिन 
इनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं                                   इनके कर्मकांडों पर कोई रोक नहीं 

सरहदें तोड़ सकते,                                                     देश की आन, बान, शान के धारक हैं  
नक़्शे बदल सकते हैं ये लेकिन                                       देश का हाल हो कुछ भी, कैसा भी 
देश की आन में आंच आने दे सकते नहीं                          पर स्वयं पर आंच आने दे सकते नहीं

शान्ति का पैगाम ले, या सरहद पर लड़ते हुए                    शान्ति का पैगाम सिर्फ एक बहाना है 
शहीद हों हम मातृभूमि के लिए                                      हमें तो सिर्फ अपना वोट बैंक बढ़ाना है 

चैन से जिये भारत की आवाम                                      भर झोलियाँ विदेशों की
सरहद पर इसलिए                                                     सुकून से रह सकें इसलिए   
बेहिचक खुद को कुर्बान करते हैं हम                               बेहिचक जनता को कुर्बान करते हैं हम  

सवाल एक ही है हमारे ज़ेहन में...                                 सवाल एक ही है हमारे ज़ेहन में भी...
क्या गोलियों की बौछार सहते हैं हम इसीलिए                  क्या करें ऐसा की वोट मिले बगैर जोख़िम लिए
के बुलेट प्रूफ वेस्ट पहने राजनेताओं को देखें                     लूट सकें इस देश को कंगाली के कागार तक
देश की धरोहर और जनता की आबरू यूँ लूटते हुए?           और रहें सत्ता में बगैर देश का भला किये?









                                                                                             

क्रिकेट का फितूर


सर्दी की धुंध और सौंधी सी धूप का साया
नौजवानों में क्रिकेट का एक फितूर सा छाया 
सामने के खुले मैदान में कुछ हलचल सी हुई
सफाई कर, पिच बनाने की तैयार ज़ोरों से शुरू हुई

मैदान में चूने से गोलाकार दायरे बनाये गए 
औरतों को बुला पत्थर घास साफ़ कराये गए
गाड़े गए बम्बू और कनात तानना शुरू हुआ 
दर्शकों के लिए पंडाल, कुर्सियों का इंतज़ाम हुआ

ज़ोर शोर से तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू हुआ
दस लोकल टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत हुआ
दस टीमों से छट कर तीसरा दिन चार से शुरू हुआ
लोकल मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा का अनुभव सा हुआ

सुबह से शाम तक दर्शकों का जमावड़ा रहा
कमेन्ट्री के बीच गानों से भी मनोरंजन रहा
चीअरलीडर्स की कमी ज़रूर खलती रही
फिर भी दर्शकों में एक धूम सी मची रही

आते-जाते, बैठे दर्शकों ने मैच का आनंद लिया
कुछ ने घरों से वी.आई.पी बॉक्स का अनुभव लिया
खेल ख़त्म, जीतने वाली टीम का अभिषेक हुआ
टूर्नामेंट का आँखों देखा हाल अब यहीं समाप्त हुआ






Friday, December 7

असमंजस/Dilemma


On a reader's request... I have tried to translate / recreate the punch with this translation in English... Some lines have been deliberately jumbled to maintain a sequence... Dunno how far I have succeeded... Any corrections / suggestions will be most welcome... :)



स्वर्ग में लिखी या कही गयी जुबानी                          written in heaven or recited on earth
है हर किसी की यही अमर कहानी                            this is everyone's life's immortal tale
धरती पर सुलगाई गयी चिंगारी                               ignitin' the spark of love on earth
जाओ बगैर चालें जाने खेलो ये पारी                          prompting all to play a game ignorant of rules
चाहें मिया बीवी हों या न हों राज़ी                            groom's or bride's will no longer matters
दोहराना पड़ेगा वही जो कहेगा क़ाज़ी                         they're forced to repeat whatever priest chatters

असमंजस में है बेचारा भगवान                               sadly, even God's confused in times like today
ढूंढ रहा किधर है राम, कौन है हैवान                        appalled by changin' relationships day-by-day
चकित है रोज बदलते रिश्तों के कारण                       faced with a dilemma, whom to give the bride away
बूझ रहा किस सीता को किसे करे कैसे अर्पण                searchin' for the perfect man masked by a devil in play 

शतरंज की इतनी बड़ी बिसात पर चलते                      staring at the enormous chessboard of life 
जोड़-तोड़ गुण-गणित की चालें सोचते                       God's manipulating, calculating moves to survive
सुलझाते वही एक झोल बारमबार                             trying to resolve same issues time 'n again
अस्तव्यस्तता में गुम हो आखिरकार                          losing focus in chaotic disorderliness's pain
निम्न दो पंक्तियों को ही दे पाता है तूल                       delving in 'n weighing all pros 'n cons,
                                                                 he spells out a universal verdict with gloating pride, 
                                                                
"लंगूर हाथ हूर", "बबून संग जूही का फूल" "                 let there always be a baboon...
                                                                 "...holding a jasmine flower" or            
                                                                 "...with a nymph standing by his side"!!







Wednesday, December 5

असमंजस



स्वर्ग में लिखी या कही गयी जुबानी
है हर किसी की यही अमर कहानी
धरती पर सुलगाई गयी चिंगारी 
जाओ बगैर चालें जाने खेलो ये पारी
चाहें मिया बीवी हों या न हों राज़ी
दोहराना पड़ेगा वही जो कहेगा क़ाज़ी

असमंजस में है बेचारा भगवान
ढूंढ रहा किधर है राम, कौन है हैवान
चकित है रोज बदलते रिश्तों के कारण
बूझ रहा किस सीता को किसे करे कैसे अर्पण




शतरंज की इतनी बड़ी बिसात पर चलते
जोड़-तोड़ गुण-गणित की चालें सोचते
सुलझाते वही एक झोल बारमबार
अस्तव्यस्तता में गुम हो आखिरकार
निम्न दो पंक्तियों को ही दे पाता है तूल
"लंगूर हाथ हूर", "बबून संग जूही का फूल"






Monday, November 19

एक अध्याय



उनका आना

बीती बातों को समेट कर
मिल बैठ बातें करना
जीवन की राहों में
कुछ कदम संग चलना
यादें ताज़ा कर
दुखों खुशियों का बांटना
कुछ पल करीब हो
खुशियों को पाना
दोस्ती के दायरों को पार कर
एक दूजे में लीन होना
सर्व समर्पण कर
समर्थन और प्यार देना
विचारों की निष्कपटता
के बीच उसका होना
शब्दों के तीरों से भेद
आत्मा को छलनी करना
क्रोध और हताशा में
सिसकती काया को चीर देना
सफाई में न कुछ कहने दिया
कहा सुनी में न ही कुछ कहा सुना
दोस्ती के अर्थ का अनर्थ कर
भावनाओं की अवमानना करना
प्यार भरे दिल को ठोकर मार
अपना जीवन यापन करना
आशीर्वाद के लायक कुछ किया नहीं
और बस में नहीं तुम्हे अभिशाप देना 
सिसक रहे हैं आज भी हर पल यहाँ
तुम्हारी दी नफरत में झुलसते हुए जीना
साथ बीते पल नकारा कर 
हमें चूर कर... आखिरकार




उनका जाना...



Sunday, November 11

गर


दिवाली की खुशियाँ दुगनी होती 

गर तुम हाथ थाम लेते...
हंसी में एक खनखनाहट होती 
गर तुम हाथ थाम लेते...

फूलों की महक से सांसें महकती  

गर तुम हाथ थाम लेते...
आरज़ू ज़हन में मंद मंद मुस्काती 
गर तुम हाथ थाम लेते...

गुजिया का स्वाद दुगुना होता 

गर तुम हाथ थाम लेते... 
श्रृंगार का रस सतरंगी होता 
गर तुम हाथ थाम लेते... 

दीयों के उजाले निगाहों में टिमटिमाते 

गर तुम हाथ थाम लेते... 
सितारों भरे दामन में होती सौगातें 
गर तुम हाथ थाम लेते... 

बाहों में गुज़रती शाम-ओ-सहर हमारी  

गर तुम हाथ थाम लेते... 
ख़्वाबों की ताबीर होती इबादत हमारी 
गर तुम हाथ थाम लेते...

मजमे में तनहा खड़े न राह तक रहे होते

गर तुम हाथ थाम लेते... 
सितारों के बीच खोया चाँद न ढूंढ रहे होते 
गर तुम हाथ थाम लेते... 


दिवाली की खुशियाँ दुगनी होती 

गर तुम हाथ थाम लेते... 
हंसी में एक खनखनाहट होती 
गर तुम हाथ थाम लेते... 



Sunday, September 30

स्त्री


माना स्त्री ही है जननी, स्त्री ही है भागिनी,
माना स्त्री ही आत्मजा, स्त्री ही धर्मभागिनी,
हर रूप से परे हर स्त्री हैं भिन्न, सीखो यह ज्ञान,
क्यों समरूपता में नहीं देख पाते स्त्री की एक अद्वितीय पहचान??

अनात्मवाद-सम्बन्धी लेते भर भर दहेज,
फिर भी न रख पाते एक स्त्री को सहेज,
सात फेरों में लेते प्रतिपालक होने का प्रण, 
क्यों करते हैं फिर अर्धांगिनी के अस्तित्व का सामूहिक चीर हरण??

स्त्री मुक्ति, पुरुष से समानता का करते जो प्रचार, 
दुर्भाग्य से करते वही कटु शब्दों से आत्मा पर प्रहार,
भूर्ण हत्या है शोषण का सिर्फ एक ही अपरिमेय प्रकार,
क्या नहीं होता जीवन के हर मोड़ पर स्त्री पर अक्षम्य अत्याचार??

करते हैं पुत्री बहन भगिनी के तन मन का बलात्कार,
अनसुनी करते हर क्षण स्त्री के अंतर्मन की चीत्कार, 
घर, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज में पग पग होता यौन शोषण, 
क्या पिता, पति, भाई, पुत्र, बंधू को है मिला यही अपूर्व शिक्षण??

मानता है दैव्य रूप स्त्री को सर्व संसार,
जानते हैं स्त्री बिन न धरा, न स्वर्ग का है सार, 
अधूरी है अवनि, अधूरी है स्वर्ग की माया,   
क्या नहीं है स्त्री बिन अधूरी आत्मा, अधूरी हर प्रतिछाया??

स्त्री बिन है हर पुरुष का हर संभव अधूरा,
पुरुषत्व बिन जैसे स्त्री अस्तित्व भी न होता पूरा,
चाहते हो स्त्री के हर रूप से पूर्ण सम्पूर्ण समर्पण,
क्यों झिझकते हो फिर करने से उस पर अपना सर्वस्व अर्पण??

Wednesday, February 15

"झंझावात"

सन्नाटे भरी स्याह रात
उमड़े हैं मन में कुछ सवाल

सूना है क्यों
ये सितारों भरा अम्बर
क्यों भीगा है
मेरा यह दामन
क्यों है अनगिनत तारों
में यह चाँद अकेला
क्यों थमी है सर्द बयार में
साँसों की ये डोर
क्यों है आँखें नम
और तापी हुई है आह
क्यों हैं सर्द तुम्हे थामे
हमारे यह सुर्ख हाथ

कुछ गुफ्तगू नहीं
तो लम्हे गिनते हैं क्यों
जानते हैं अकेले हैं जीना
फिर सहारा ढूंढते हैं क्यों
इल्म है आहट दे, आओगे नहीं
फिर भी यूँ राह तकते हैं क्यों

नहीं जानते हम
इन सवालों के जवाब
सिर्फ इतना है पता
न रहा है धैर्य अब
हर कतरा बटोरने का
गिनती है
हमारी अनेकों में
पर न रही चाह
अब अव्वल होने की
थक चुके हैं
हर लम्हा, हर कदम
इन्तेज़ार में
अलविदा कह
मुक्त किया चाहते हैं
तुम को, खुद को
टूटते हुए रिश्तों के
इस झंझावात से ...

Friday, February 10

कहनी है...


कुछ अपनी कुछ उनकी है कहनी
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

बंधे हैं तार उन संग हमारे
पिरो के कुछ मोती बनेगी
कुछ मेरी कुछ उनकी कहानी
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

सपनों की ओंस और पलकें हमारी
ढलक जाती है ज्यों तुम आते हो
जमा हो कहने कुछ और ही कहानी  
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

जीवन दरिया के बहते पानी में
कतरा कतरा संजोते हैं यादें
बीते हुए पलों की एक खोयी कहानी
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

काश के तुम मेरे हो पाते
पलकों पर बैठाते, दिल में बसाते
रचते न यूँ अकेले उम्मीदों की ये कहानी
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

कुछ अपनी कुछ उनकी है कहनी
कहनी है, बस छोटी सी एक कहानी

Friday, January 20

मन की उड़ान ...

आज कुछ अलग सा लिखने का मन हुआ और हम शब्दों में बह से गए...

इस मन की चंचलता देखो
देखो तो इसकी उड़ान
सपनों में जो विचरण करता है
अपनी ही धुन में यह तो जीता है
सोच सोच कुछ बीती बातें 
यह ताना बाना बुनता है
जो न था न है न होगा 
हर घड़ी स्मरण उसका करता है 
मोह माया में बंधा ये 
निस दिन यह जप करता है  
आओगे तुम कब तुम मेरे दर
टकटकी बांधे हर डगर तकता है 
पेड़ों की डालों से गुज़री 
शीतल हवा से पूछा करता है 
हैं कहीं वोह आस पास
या दूर से संदेसा लाती हो 
ऐसा ही है तो उन्हे भी 
क्या हमारी याद दिलाती हो???