Wednesday, June 27

अच्छा लगता है...


अहाल-ए-दिल की यादों को लफ़्ज़ों में पिरोना "अच्छा लगता है"!!

उनके ख्यालों में गुम सुम रहना अच्छा लगता है...
ख़ामोशी से दर्द-ए-दिल सहना अच्छा लगता है...
रूबरू हो, कुछ न कह पाना अच्छा लगता है...
प्यार में कुछ कुछ पा बहुत कुछ खो देना अच्छा लगता है...
डरते हैं कहीं मिल कर अब बिछड़  न जाएँ हम तुम...
न चाहते हुए भी दूर से दीदार करना अब अच्छा लगता है...

तारों से घिरे चाँद में उनका अक्स अच्छा लगता है...
फिजाओं में उनकी खुशबू का भ्रम अच्छा लगता है...
रूबरू हो नज़रें चुरा गुफ्तगू करना अच्छा लगता है...
उनके एहसास में सरबोर मेंह में भीगना अच्छा लगता है...
डरते हैं कहीं यूँ करीब आ बिछड़  न जाएँ हम तुम...
न चाहते हुए भी अपने दायरों में सिमटना अच्छा लगता है...

पिया मिलन के इंतेज़ार में राहें तकना अच्छा लगता है...
सूने दिल की गहराइयों में उतरना अच्छा लगता है...
रूबरू हो गिले-शिकवे मिटा रूठना-मनाना अच्छा लगता है...
आगोश-ए-सनम में खुद को खो उनको पाना अच्छा लगता है...
डरते हैं कहीं इतने करीब आ फिर से बिछड़ न जाएँ हम तुम...
न चाहते हुए भी दरमियान फासलों का होना अच्छा लगता है...


शायद इसीलिए न चाहते हुए भी .............................................
...............................दरमियान फासलों का होना अच्छा लगता है!!



Saturday, June 16

रश्क होता है...



दूरियां हैं दरमियान कुछ इस कदर बढ़ी, के हमें अब सबसे "रश्क होता है..."


रश्क होता है उस हर बूंद से, जो उन्हें छू कर ज़मीन को नम कर जाती है...
रश्क होता है उस सर्द नसीम-ए-शब् से, जो उन्हें छू कर पैगाम लाती है...
रश्क होता है उस सौंधी धूप से, जो उन्हें आगोश में ले जहां रोशन कर लेती है...
रश्क होता है उस चादर-ए-महताब से, जो उन्हें इल्म-ए-हसीन-तस्सवुर रोज कराती है...


रश्क होता है उस नम ज़मीन से, जिन्हें उनके नक्श-ए-पा नसीब होते हैं...
रश्क होता है उस सूनी डगर से, जिस पर मील का पत्थर बन वोह थामें हैं...
रश्क होता है उस हर नज़्म से, जिन्हें उनके दस्त ख़्वाबों में तराशते हैं...
रश्क होता है उस हर तसव्वुर से, जो रोज हमें उनका ही दीदार करते हैं...


रश्क होता है उस हसीन समां से, जो उनकी आवाज की मदहोशी में सराबोर हो जाता है...
रश्क होता है उस इत्र से, जो बस कर हमारे ज़हन में रोम रोम उनका महका जाता है...
रश्क होता है उस हर सुर्ख बूँद से, जो उनके दिल से गुजर रगो में दौड़ा करती है...
रश्क होता है उस आईने से, जिसे उस चाँद का दीदार-ए-अक्स रोजाना होता है...


रश्क होता है........!! क्या करें.......?? उनके करीब की हर चीज़ से हमें अब रश्क होता है....!!



तुम याद आये...



"तुम याद आये..." लिखी गयी क्योंकि तुम बहुत याद आये... 


बरखा का यह सीला मौसम, तुम याद आये...
नम ज़मीन की सौंधी खुशबू, तुम याद आये...
हलकी सर्द नसीम-ए-सहर, तुम याद आये...
मोगरे की भीनी महक, तुम याद आये... 


गलियारे में बरसती बूँदें, तुम याद आये...
कॉफी की दिलकश खुशबू, तुम याद आये...
रह रह इठलाती नम सबा, तुम याद आये...
जूही की मनमोहक महक, तुम याद आये... 


सामने से आती यह सूनी राहें, तुम याद आये...
दिल से निकलती एक सोज़ आह, तुम याद आये...
मैं और यह सर्द शब्-ए-तन्हाई, तुम याद आये...
ज़हन में तुम्हारे आगोश की महक, तुम याद आये...


तुम याद आये... तुम याद आये... तुम याद आये... 
क्या करें अब हम, के तुम बहुत याद आये...

ज़रा रूमानी हो जाएँ...



आसमान से झरझराती बूंदों का नशेमन पर असर है... "ज़रा रूमानी हो जाएँ"!!


सर्दियों की नासीम-ए-सहर का है खुमार, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
सब्जे पर दमकती ओंस का है तिलिस्मी असर, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ... 
गुल-ए-तर गुलमोहर का है खूबसूरत सुर्ख बिछोना, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
वक्त ने बांधा है एक बेहद हसीन समां, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
........................................................ज़रा रूमानी हो जाएँ...


हरारत सी है गर्मियों की नसीम-ऐ-शब में, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
स्याह आसमान पर चाँद तारों का है समां, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
शब्-ए-उल्फत की इस नम रात में, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
वक्त ने बांधा है एक बेहद हसीन समां, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
........................................................ज़रा रूमानी हो जाएँ...


आब-ए-बौछार से बंधा है कुछ नशीला समां, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
नम है ज़मीन, हलकी सी सर्द है यह हवा, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
रोज-ए-अब्र से झांकते कोस-ए-कुज़ह के तले, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ... 
वक्त ने बांधा है एक बेहद हसीन समां, आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
........................................................ज़रा रूमानी हो जाएँ...


आतिश-ए-नशेमन को आब-ए-हयात से सराबोर कर आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...
वक्त ने जो बांधा है यह बेहद हसीन समां, हम-आगोश हो आओ ज़रा रूमानी हो जाएँ...





Monday, June 11

Time Mends...



Hoping "Time Mends"


Your going away O' my love, turned my world cold and gray,
You forgot all and went away, but my heart still wanted you to stay,
What hurt the most, was the hatred, and watching you walk away,
Knowing something had ruined my world, turning it cold and gray...


What hurt the most, was loving you so much, but I guess it was just not enough,
What hurt the most, was having you so close, but I guess that closeness was not just enough...
I'm no longer whole and I think neither are you, locking each other out in pain, as the hurt is fresh and new,
You were my friend, lover, soul mate, deep inside I know you won't be back but I'll still wait...


We fought, we struggled, we kicked and screamed,
But for me all was worth it, for all that together we dreamed,
What hurts the most, is knowing I may never ever have you, 
But more than that what hurts more is that I lost what I had with you...


We just need a clue to know what the future holds,
Will the pain and craving of being apart show us how it unfolds,
The cold air will make us numb, make us forget, how to get back in,
Screams or silence would not matter, what will remain, is just pain...

It's true I'm not and never will be perfect, but I remember you'd said, "Every one has their own defects",
I know I hurt you, I know I made you feel betrayed, but I've always been true to you, and my love I would never trade...
It's said, "Time will always mend a broken heart", it may, but I'll still not know where to start,
Our memories I will forever cherish, in your love my heart will one day perish...


Go on O' My love, live your life the way you wish it to be,
I'm finally letting go of you, and so now you're free,
I may move on or wait for u, but will always miss and remember,
The sweet friend and soul mate, I had and hope I'll have forever...


Go on O' My love, live your life the way you wish it to be...


Sunday, June 10

किस से पूछूँ ?



"किस से पूछूँ ?" ... यह किस से पूछूँ ?


टिप टिप बरसती इन बूंदों से पूछूँ...
सरसराती इन सर्द हवाओं से पूछूँ...
महकती हुई इस तर ज़मीन से पूछूँ...
के इस गरजती आब्रतारी से पूछूँ...


तू नहीं अब आस पास, तू नहीं अब साथ साथ...
याद तेरी जब सताए, तू ही बता तब क्या करूँ...
हमराज़ नहीं इस दिल का कोई और तेरे सिवा...
हमराह नहीं इस डगर का मेरी जान तेरे सिवा...


भीड़ में पता तेरा अब क्या अपने मन से पूछूँ...?
हाल-ए-दिल तेरा अब क्या अपने दिल से पूछूँ...?
सबब-ए-मसरूफियत, क्या अब अपनी रूह से पूछूँ...?
सबब-ए-गुशुदगी, क्या अब अपनी इस राह से पूछूँ...?  


तू ही बता ए मेरे चाँद, के ये सवाल तुझसे से न पूछ, और किस से पूछूँ?
दिल में सुलगते ये सवाल, ...तुझसे नहीं, तो और किस से पूछूँ???





Friday, June 8

इश्क के करिश्मात...


                                                             ......                                ......
                            आलम-ए-बिसात       .@@@@@.                       .@@@@@.
                      अरसा-ए-हयात............................@.        .@....................@.
             मौसम-ए-बरसात....................................@.@............................@.  
       मुख़्तसर मुलाकात..........................................@..................................@.
     राज़-ए-ताल्लुकात..................................................................................@.
     इश्क के नगमात....................................................................................@.
  सुर्ख गुल-ए-बिसात....................................................................................@.
       शबाब-ए-नशात...................................................................................@.
        नूर-ए-ख्वाईशात................................................................................@.
            हिचक-ए-बेस्बात..........................................................................@.
               साथ-ए-आफियात....................................................................@.
                      उल्फत की बात..............................................................@.
                       चंद मीठे खयालात.......................................................@.
                         कुछ अनकहे जज़्बात................................................@.                                    
                               निगाहों में एहतियात........................................@.  
                                    आगोश में कायनात..................................@.
                                          खूबसूरत लम्हात.............................@.
                                              आशिकाना निजात.....................@.
                                                   इश्क के करिश्मात..............@.
                                                                              .@@@@.
                                                                                 .@@.
                                                                                  .@.
                                                                                    .

Thursday, June 7

Life's Puzzle...



"Life's Puzzle" is just what it means... Life is a PUZZLE!!


Life is a weird, brain twisting puzzle,
Showers happiness as a off-season drizzle,
Pain is something that pours like rain all the way,
Just like million thorns with fragrant flowers' spray,
Adding on to life's existing troubles, 
Accumulating in our clean world like rubble,
Are people who come and go as they fancy,
In all their assumed glory and vibrancy,
Making an indelible lasting mark on the soul,
Leaving the wondering heart with a gaping hole,
Screaming my heart and no one to hear me,
Sitting alone looking around, yet no one sees me,
Trying to reach out to hold his hand, yet can't feel a twang,
Trying to explain, sad but true, he doesn't even feel a pang,
Tell me, someone please tell me what do I do, where do I go,
Waiting since eternity for a signal telling me he's ready to forego,
When will he realize the intensity of the love and desires I hold??!!
Tell me, do I now have to die to prove my love for him to behold??!!



The Dream...



"The Dream" is a vision I had a couple of days ago and was trying to decipher its meaning... It was clear and vivid even after I woke up and for days thereafter, till date ...


I was walking down a tiny little bridge,
With a beautiful creek flowing below,
Green pastures of delicate grass, and
Pine trees lining the beautiful English meadow,
A pram suddenly came through my vision,
Lighting my soul with a tender glow,  
Walking in front was a tall dark man,
Looking towards me with love aglow,
Pointing towards an illuminated globe,
A beautiful rainbow covering its lighted bow,
Yelling out to my love walking ahead,
Asking him to take a click for all we know,
It ended with me crooning a lullaby, and
Bathing a pretty baby girl with a golden glow,
So enthralling was the beauty of the dream, that
All I saw was curve of his lips, love in his eyes aglow,
Deciphering the dream was not in my power,
Vision of love that it was, it was too real to let go,
And O' so real and up close was the faceless man, 
Tell me O' please tell me, was he someone I know ??!!


P.S.: Please feel free to decipher the dream and lemme know what you feel... I am certainly perplexed its intensity!!



ख़ामोशी...


"ख़ामोशी" में अर्ज किया है ...

रफ्ता रफ्ता हर किश्त चुकाते हैं हम..
ज़ख्म परे रख प्यार निभाते हैं हम...
----------------------------------------------------------------------
ख़्वाबों को लफ़्ज़ों में यूँ ही अर्ज कर देती हूँ...
शायरी में राज़-ए-निहां बयान कर देती हूँ...
कुछ अपनी, कुछ उनकी दास्तान-ए-हसरत का है गुमान...
के हर्फ़-ए-सद-तलब में रूह-ए-मोहब्बत बयान कर देती हूँ...
----------------------------------------------------------------------
पलकों की चिलमन से ढलकती ओंस में नज़ारे तो बहुत देखे...
झुकी नज़रों से झरी इन बूंदों में पैगाम तो बहुत देखे...
खामोश कुछ इस कदर हुई हैं उनकी ओर रुख्सतर राहें...
पाने के लिए उन्हें कुछ नहीं तो मील का पत्थर ही बन देखें...
----------------------------------------------------------------------
जिन निगाहों से कभी नूर-ए-उल्फत छलका करता था...
आज उन्ही में हमारे आशियाँ की मय्यत सजी दिखाई देती है...
----------------------------------------------------------------------
इश्क के पैमाने छलकाए थे जिन निगाहों ने कभी...
जाम-ए-उल्फत पिलाये थे जिन निगाहों ने कभी...
सैलाब-ए-नफरत इस कदर गुज़रा ज़ेहन से उनके...
के नुमाइश-ए-बेबस-आरमान हो रही है उन्ही में अभी...
----------------------------------------------------------------------
कफस-ए-उल्फत से निकले इस इश्क की कोई इन्तेहाँ नहीं...
महराब-ए-जान से निकले एहसासों की कोई सरहद नहीं...
खुश्क सा है फिर भी एक एहसास इन थर्राए लबों पर...
शायद पयाम-ए-दर्द है के उन्हें अहाल-ए-इश्क की एहमियत नहीं...
----------------------------------------------------------------------
लोग शोर सुन कर जाग जाते हैं..
... और हमें उनकी ख़ामोशी सोने नहीं देती...
----------------------------------------------------------------------


Truth's Dilemma...


"Truth's Dilemma" is inspired by personal life experiences but triggered by a friend's blog post...

We live in a world of lies, but there's a truth in every word I say
Punishing me for sharing what's in my heart, is the world's own way
Living in a dilemma, with whom do I share my heart's lonely tale
Friends I share with, are all laughing behind a compassionate veil

How do I share what I mean, when I am living in a world of lies
Being ridiculed and misjudged, leaving my words trailing with a sigh
Living in a dilemma, with whom do I share my heart's wanton desires
When O' my soul mate, even you chose to laugh, dousing the burning fires

Wish to celebrate my love, not be crucified, or die a jilted lover's death
Yearning for someone to share, some who cares with everlasting breath
Living in a dilemma, with whom do I share my heart's deepest sorrows
When you alone are the one, with whom I dreamt of sharing my lonely tomorrows

Not willing to live by suffocating the truth, and being labeled a conniving liar
Mortal am I with every breath I take, not wishing to be an angel of desire
Still living in a dilemma, with whom do I share my heart's passion
When even you, O' my love, have left me without showing any compassion

Even if we live in a world of lies, and there's truth in every word I say
Happily would I give away my life, if you listen at all to what I wish to convey
Somehow surviving in this dilemma, looking for someone who understands
When even you, O' my sweetheart, are not walking with me, holding my hands


As we live in a world of lies, what I have to say is a bitter truth to convey
Difficult as it may seem, a moment will heal my heart with love's single ray
Agree it's a dilemma, to share all the truth that my heart wishes to share
O' my darling, just look my way, show that it's for me alone that you care


How do I share, what I mean to, when I'm living in the world of lies
Wishing and praying, to tell you the truth before my gasping soul dies
Living in a dilemma, of when and how, to share all that my heart contains
Craving, O' so desperately, to snatch a single moment from time's restraints

....Just a single moment from time's restraints... SIGH!!



Saturday, June 2

रफ्ता रफ्ता...



"रफ्ता रफ्ता" जिंदगी की राहों पर चलते चलते ...
कुछ रिश्ते जिंदगी के मायने बदल जाते हैं... 
चाहतों को नए अंजाम दे जाते हैं... 
उम्मीदों को नए मकाम दे जाते हैं... 
एक ऐसे ही खूबसूरत रिश्ते का कलाम है "रफ्ता रफ्ता"...


रफ्ता रफ्ता जिंदगी रेत सी फिसलती जाती है...
रफ्ता रफ्ता समय की डोर छूटती जाती है...
रफ्ता रफ्ता उनसे नजदीकियां बढती जाती है...
रफ्ता रफ्ता उनसे हुई दूरी खलती जाती है...


जिंदगी की मुस्कुराहट करने लगी है इतना करम क्यों न जाने...
करवट लेने लगे हैं अरमान, फिर भी हैं आँखें नम क्यों न जाने...
रफ्ता रफ्ता मुस्कुराते हुए अश्कों की लड़ी सी बन जाती है ...
रफ्ता रफ्ता जिंदगी रेत सी और फिसलती जाती है...


समय बदलते बदलते बदल जाता है यूँ ही क्यों न जाने...
दोस्ती प्यार में बदल जाती है कैसे यूँ ही क्यों न जाने...
रफ्ता रफ्ता डगर संग चलने की सजाई जाती है ...
रफ्ता रफ्ता समय की डोर हाथों से और छूटती जाती है...


नजदीकियों ने अरमानों की सेज सजाई क्यों न जाने...
उम्मीदों के फूलों पर इश्क परवान चढ़ने लगा क्यों न जाने...
रफ्ता रफ्ता मेरी जान उनमें, उनकी जान मुझमें समाये जाती है...
रफ्ता रफ्ता उनसे नजदीकियां और बढती जाती है...


दूरियों का दरमियान आगाज हुआ कैसे क्यों न जाने...
लफ़्ज़ों के तीर दे गए कुछ ऐसे ज़ख्म क्यों न जाने...
रफ्ता रफ्ता यादें उनकी इस दिल को चीरे जाती है...
रफ्ता रफ्ता उनसे हुई दूरी और खलती जाती है...


रफ्ता रफ्ता जिंदगी रेत सी और फिसलती जाती है...
रफ्ता रफ्ता समय की डोर हाथों से और छूटती जाती है... 
रफ्ता रफ्ता उनसे नजदीकियां और बढती जाती है...
रफ्ता रफ्ता हुई दूरी से उनकी कमी और खलती जाती है...


जिंदगी की डोर छोड़ नजदीकियां दूरियों में गुम हुई चली जाती हैं... 
जल्द हमें आगोश में कर लो, के फुरकत-ए-हमसफ़र बेइन्तेहाँ खलती है!!